भाजपा युवा मोर्चा के नेता कपिल राणा एक उभरता सितारा 


  • भाजपा हरियाणा मे आज सबसे मजबूत पार्टी है ,ओर इसका श्रेय जाता है उसके कर्मठ कार्यकर्ताओ को,जो बिना किसी स्वार्थ के दिन रात पार्टी को मजबूत करने मे लगे रहते है,ऐसा ही एक सितारा है पानीपत युवा मोर्चा मे जिलमहामंत्री के पद कार्यरत युवा चेहरा कपिल राणा | 

  • भाजपा एक ऐसी पार्टी जो कब  किस छोटे से कार्यकर्ता को बड़ी ज़िम्मेदारी देकर फर्श से अर्श पर पाहुचा देती है ऐसा किसी अन्य दल मे संभव नहीं है |
विरोधी दल नहीं है भाजपा की लोकप्रियता के आस पास भी |
  • ‘भारतीय जनता पार्टी विचार आधारित पार्टी है, हम एक विचार लेकर चले हैं और लगातार आगे बढ़ रहे हैं। यही वजह है कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है जबकि देश में तमाम विपक्षी पार्टियां परिवारवाद को बढ़ावा देने की वजह से लगातार पिछड़ रही हैं।’ उक्त बातें भाजपा युवा मोर्चा के युवा जिलामहामंत्री कपिल राणा ने एक धर्मशाला में पार्टी के कार्यक्रम के दौरान कही ।पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को आने वाले हिंदुपर्व नवरात्रों की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पार्टी के संस्थापक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जहां एक राष्ट्र, एक विधान, एक प्रधान के लिए कश्मीर में सर्वोच्च बलिदान दिया, वही पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक व्यवस्था का लाभ पहुंचाने का विचार दिया।
  • कपिल राणा ने कहा कि विरोधी दल जब तक हमारे एक कार्यक्रम की समीक्षा करते हैं तब तक हमारा अगला कार्यक्रम आरंभ हो जाता है। जिला महामंत्री ने कहा कि भाजपा की विचारधारा सबको साथ लेकर चलने वाली विचारधारा है।यही कारण है कि आज हमारे 18 करोड़ सदस्य हैं और केंद्र के साथ 18 राज्यों में हमारी सरकारें हैं।|


  •  भाजपा की असली ताकत है उसके निष्ठावान कार्यकर्ता 

  • कपिल राणा युवा मोर्चा में एक उभरते सितारे हैं और तन मन धन से पार्टी की सेवा में लगे हुए हैं जिससे भाजपा पानीपत जिले में मजबूत हो रही है उनकी मेहनत को देखकर भाजपा आने वाले दिनों में उनको अन्य जिम्मेदारी भी दे सकती है जिसमें आगामी नगर निगम चुनाव हो सकते हैं या उनको संगठन में कोई बड़ी जिम्मेदारी देकर प्रदेश स्तर पर पहुंचाया जा सकता है। राजनीतिक जानकारों से बात करने पर हमें पता चला है के कपिल राणा आने वाले दिनों में किसी वार्ड से पार्षद का चुनाव लड़ सकते है हालांकि जब हमने इस बारे में उनसे बात की तो उन्होंने कहा के वो भाजपा के एक छोटे से कार्यकर्ता है और भाजपा की सेवा में लगे हुए है पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेदारी देती है वो उसको बखूबी निभाते है । 

  • उन्होंने कहा कि पार्टी की ताकत उसके सब कार्यकर्ता है। संगठन की शक्ति बनकर वो भी लोगों के बीच जाते हैं और सामाजिक एकरूपता बनाने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि दूसरी राजनीतिक पार्टियां सत्ता पाने के लिये कभी जाति के आधार पर तो कभी धर्म के आधार पर तो कभी सामाजिक आधार पर समाज में संघर्ष की स्थिती पैदा कर रही है लेकिन भाजपा का एक ही नारा है :- सबका साथ-सबका विकास


Facebook Comment